क्या आप फौजी बनना चाहते हैं ? जानिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए कैसे करें तैयारी, योग्यता , लम्बाई, ओर भी बहुत कुछ.... - HK Dream Po!nt

Welcome

WELCOME TO HK DREAM POINT - (पैन कार्ड सेंटर खोलने के लिए संपर्क करे 7070383567) अगर जिंदगी में सुकून चाहते हो तो लोगो की बातो को दिल से लगाना छोर दो।..जिंदगी आसान नहीं होती, इसे आसान बनाना पड़ता है…! कुछ ‘अंदाज’ से, कुछ ‘नजर अंदाज ‘से……! .. यही जज्बा रहा तो मुश्किलों का हल भी निकलेगा जमीं बंजर हुई तो क्या वहीं से जल भी निकलेगा ना हो मायूस ना घबरा अंधेरों से मेरे साथी इन्हीं रातों के दामन से सुनहरा कल भी निकलेगा | हीरे को परखना है तो अँधेरे का इंतजार करो धूप में तो काँच के टुकड़े भी चमकने लगते हैं..***सफलता कदम चूमती रहे, खुशी आसपास घूमती रहे, यश इतना फैले की कस्तूरी शर्मा जाए, लक्ष्मी की कृपा इतनी हो की बालाजी भी देखते रह जाए.

Post Top Ad

क्या आप फौजी बनना चाहते हैं ? जानिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए कैसे करें तैयारी, योग्यता , लम्बाई, ओर भी बहुत कुछ....

क्या आप फौजी बनना चाहते हैं ? जानिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए कैसे करें तैयारी, योग्यता , लम्बाई, ओर भी बहुत कुछ....

भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना बहुत से लोगों का होता है। इसके लिए युवा दिन रात मेहनत करते हैं। और इसके सपने भी देखते हैं। इंडियन आर्मी में जाना आसान है। भारतीय सेना में भर्ती को ज्यादा मेहनत करने की जरुरत होती है इतना आसान नहीं होता है। इंडियन आर्मी में भर्ती होना बहुत मेहनत और लगन की जरुरत होती है। तो आइये जानते है की हमे सेना में जाने के लिए क्या क्या करना चाहिए,

भारतीय सेना में किसी का चयन होना कोई आसान बात नहीं है, इस लिए बहुत ज्यादा मेहनत और लगन की जरुरत होती है। कई लोग कोशिश करते रहते हैं पर फिर भी कुछ कमियों के कारण वे असफल हो जाते हैं। हर वर्ष लाखो लोग आवेदन करते हैं, जिनमे से कुछ सफल हो पाते हैं।
- दौड़ना आर्मी में सफलता का सबसे पहला और अहम पड़ाव होता है, सबसे पहले आर्मी में भर्ती होने को दौड़ की स्पीड अच्छी होनी चाहिए।
- क्योंकि जब आप आर्मी में भर्ती के लिए जाते हैं तो सबसे पहले आपका दौड़ का टेस्ट होता है, इसमें कई क्षेत्र से छात्र-छात्राएं आए होते हैं।
- अगर आप इंडियन आर्मी में भर्ती होने की चाह रखते हैं तो प्रतिदन सुबह और शाम को रनिंग करें, इससे आपकी आने वाले समय में अच्छी स्पीड हो जाएगी।
- प्रतिदन व्यायाम करना न भूलें अगर आप चाहते हैं कि आप इंडियन आर्मी में भर्ती हो जाए तो एक्सरसाइज पर भी दें।
- आपका यहां पर फिजिकल टेस्ट होता है, इसमें आपसे कई प्रकार की एक्सरसाइज कराई जाती हैं, अगर आप वहाँ पर पास हो जाते हैं तो उसके बाद ही आपको अगली परीक्षा के भेज जाता है।
- इसलिए अगर आप सपना है इंडियन आर्मी में जाने का तो भर्ती से पहले ही अपने आपको एक दम फिट रखें और सभी एक्सरसाइज करें।
- भारतीय सेना में भर्ती के लिए स्वस्थ रहना बेहद जरुरी है, क्योंकि आर्मी में जब आपको भर्ती के लिए बुलाया जाता है।
- आपका मेडिकल टेस्ट होता है, जिसमें आपके शरीर की जाँच होती है और जिस आवेदक को किसी प्रकार की कोई बीमारी होती है तो उसे बहार कर दिया जाता है।
- इसलिए अगर आपका सपना भारतीय सेना में जाने का है तो, इसके लिए अपने स्वास्थ्य का शुरुवात से ही पूरा ध्यान रखें, जैसे आमतौर पर अपनी आँखों का चेकअप करवाते रहें।
- आपकी आँखे कमजोर हैं तो, उन्हें सही करने के लिए उनका इलाज करवाए आदि ऐसे ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इन सभी चीजों का ध्यान शुरुवात से ही रखें।
- किसी भी चीज की शुरुवात से पहले उसकी जानकारी लेना ज्यादा जरुरी होता है।
- इसलिए जब आप आर्मी भर्ती के लिए जाए तो सबसे पहले अपने रिश्तेदारों या दोस्तों जो आर्मी में हो या आर्मी से रिटायर हो चुके हो।
- उनसे पूछे की उन्होंने कैसे तैयारी की थी, और क्या-क्या करना पड़ता है, वह आपको अच्छी और सही जानकारी देंगे।
- क्योंकि वह उस कार्य को कर चुके है जो आप करने जा रहें हैं, तो सर्वप्रथम अपने से बड़े किसी का परामर्श जरूर लें।
- यह परीक्षा दो भागों में होती है। पहला भाग है लिखित परीक्षा। इसमे आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं जिनसे आपकी बुद्धिमत्ता का पता लगाया जा सकता है।
- पूछे गए प्रश्‍न तर्किक और गैर तर्किक दोनों तरह के होते हैं। यह प्रश्‍न बहुत आसान होते हैं और इन सभी पूछे जाने प्रश्नों की तैयारी आर्मी की तैयारी करने वाली किताबो से पढ़ सकते हैं।
- जब आप तैयारी करें तो आर्मी को किताब खरीद लें जिसमें अच्छी जानकारी प्राप्त होगी।
- इस परीक्षा के दूसरे भाग में आपको कोई पिक्चर दिखाई जाएगी और फिर आपको इस पिक्चर के बारे में कोई कहानी या अपने विचार लिखने होते हैं।
- आपको एक पेपर दिया जाएगा जिसमे आपको चित्र में दिखने वाली सभी चीज़ों के बारे में लिखना होगा और इसके बाद लगभग एक मिनट तक आपको इसके बारे में बोलना होगा।
- इसमे ध्यान रखने योग्य बात यह हैं कि आप जो भी बोलें वह स्पष्ट होना चाहिए।
- यदि आप आत्मविश्वास के साथ बोला तो आपका पहले टेस्ट में चयन लगभग हो जाएगा।
- आर्मी सेना में भर्ती होने के लिए सैनिको का शारीरिक टेस्ट होता है। आर्मी के लिए यश सबसे आवश्यक टेस्ट है।
- यह हर राज्य के लिए अलग होता है। पुरुष उम्‍मीदवरों की लंबाई कम से कम 157.5 और महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- वजन 50 किलोग्राम कम से कम होना चाहिए। पुरुषों का सीना पूर्ण विकसित होना चाहिए और इसकी फूलने पर चौड़ाई 81 सेंटीमीटर जबकि बिना फूले 77 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- आँखों की नज़र 6/6 होनी चाहिए. दौड़ 15 मिनट में 2.5 किलोमीटर होनी चाहिए। इसे पास करनाा ज़रूरी है।
- इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको पहले से ही बहुत ज्यादा मेहनत कि जरुरत है और ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक खाना खाएँ, नियमित व्यायाम करें।
- आर्मी परीक्षा के सभी पड़ावों को पार कर लेते हैं, इसके बाद आपका साक्षात्कार अर्थात इंटरव्यू लिया जाता है।
- साक्षात्कार आर्मी की परीक्षा का अंतिम पड़ाव होता है और इसमें सफल हो जाने के बाद आपका आर्मी में चयन तय हो जाता है।
- आर्मी में साक्षात्कार के दौरान आपसे वही प्रश्‍न पूछे जाते हैं, जो आपकी रोज़ की ज़िंदगी से जुड़े होते हैं. जैसे अपने शहर के बारे में बताइए।
- आप देश की सेवा किस तरह करेंगे आदि भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रश्‍न आपसे पूछे जाते है, अगर आप इंटरव्यू पास कर लेते हैं तो आपका चयन हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

..

No comments:

Post a Comment

Thanks

Post Top Ad